सबरीमालाः भाजपा अध्यक्ष अमित शाह का वार, कहा- श्रद्धालुओं की आस्था को नहीं दबा सकती पिनरई सरकार




सबरीमाला मामले को लेकर भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने केरल की विजयन सरकार पर तगड़ा हमला बोला है। 

नई दिल्ली। सबरीमाला मामले को लेकर भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने केरल की पिनरई विजयन सरकार पर तगड़ा हमला बोला है। शाह ने कहा कि केरल सरकार भगवान अयप्पा के श्रद्धालुओं से अमानवीय व्यवहार कर रही है, जो कि काफी दुखदायक है। शाह ने कहा कि केरल की सरकार श्रद्धालुओं की आस्था कुचलने में लगी है लेकिन भाजपा ऐसा नहीं होने देगी। 

अमित शाह ने ये सब बातें अपने ट्वीट्स में कही हैं। शाह ने ट्वीट किया, जिस तरीक से केरल सरकार सबरीमाला जैसे संवेदनशील मामले को हैंडल कर रही है, वह काफी निराशाजनक है। केरल पुलिस युवा महिलाओं, बुजुर्गों और बेटियों से अमानवीय व्यवहार कर रही है। यहां तक कि श्रद्धालुओं के लिए भोजन, पानी और रहन-सहन की व्यवस्था भी नहीं है। 


शाह ने आगे लिखा, ‘अगर अयप्पा श्रद्धालुओं के कूड़े-कर्कट में रात बिताने की बातें सच हैं तो सीएम पिनरई विजयन को ये समझना होगा कि वे श्रद्धालुओं से कैदियों सा व्यवहार नहीं कर सकते। केरल सरकार उनकी आस्था को कुचल नहीं सकती है और ना ही हम ऐसा होने देंगे।‘ 

उन्होंने कहा, ‘अगर पिनरई विजयन ये सोचते हैं कि हमारे (भाजपा के) जिला अध्यक्ष के सुरेंद्रन और 6 अन्य लोगों को गिरफ्तार कर वे जनआंदोलन को दबा सकते हैं तो वे गलती कर रहे हैं। हम हर उस अयप्पा श्रद्धालुओं के साथ पूरी तरह डटकर खड़े हैं जिसके दिल में सबरीमाला के रीति-रिवाज बसते हैं।‘ 



Comments

Popular posts from this blog

Cricketer का दर्द. मैं मशीन नहीं, मेरा शरीर पूरी तरह थक चुका, पर कोई आराम के लिए नहीं कहता

3 तलाक- राज्यसभा में आज पेश होगा बिल, भाजपा और कांग्रेस ने अपने सभी सांसदों से मौजूद रहने को कहा

करतारपुर कॉरिडोर पर पाक की शर्तें, एक दिन में जा सकेंगे 500 श्रद्धालु; पासपोर्ट से मिलेगी एंट्री