हरियाणा के मुख्यमंत्री बोले, एक दिन की अनबन पर रेप का केस दर्ज करा देती हैं लड़कियां




पंचकूला। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने एक विवादास्पद बयान देते हुए कहा कि लड़कियां एक दिन की अनबन पर रेप का केस दर्ज करा देती हैं। 

उन्होंने कहा कि रेप और छेड़छाड़ की घटनाएं बढ़ी नहीं हैं। काफी समय तक लोग एक साथ रहते हैं, घूमते फिरते हैं लेकिन एक दिन जब अनबन हो जाती है तो उसी दिन बलात्कार का मामला दर्ज करवा देती हैं। 

उन्होंने कहा कि सबसे बड़ी चिंता यह है कि बलात्कार और छेड़छाड़ की 80 से 90 प्रतिशत घटनाएं जानने वालों के बीच में होती है। 

कांग्रेस नेता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने ट्वीट कर कहा कि हरियाणा के मुख्यमंत्री खट्टर जी की यह टिप्पणी पूरी तरह से निंदनीय है। रेप और छेड़छाड़ के लिए महिलाओं को दोषी ठहराना बेहद शर्मनाक है। सीएम को माफी मांगनी चाहिए।

Comments

Popular posts from this blog

3 तलाक- राज्यसभा में आज पेश होगा बिल, भाजपा और कांग्रेस ने अपने सभी सांसदों से मौजूद रहने को कहा

Cricketer का दर्द. मैं मशीन नहीं, मेरा शरीर पूरी तरह थक चुका, पर कोई आराम के लिए नहीं कहता

करतारपुर कॉरिडोर पर पाक की शर्तें, एक दिन में जा सकेंगे 500 श्रद्धालु; पासपोर्ट से मिलेगी एंट्री