पहल / बर्लिन की दीवार गिर सकती है तो करतारपुर कॉरिडोर भी भारत-पाक के लोगों को जोड़ेगा:


* बुधवार को केंद्र सरकार ने करतारपुर कॉरिडोर बनाएजाने को मंजूरी दी थी

* 26 नवंबर को गुरदासपुर में राष्ट्रपति कोविंद औरमुख्यमंत्री अमरिंदर कॉरिडोर की आधारशिला रखेंगे

* 28 नवंबर को पाक अपनी सीमा में करतारपुर कॉरिडोरकी नींव रखेगा, इमरान ने दिया सिद्धू को न्योता

नई दिल्ली. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उम्मीद जताई हैकि करतारपुर कॉरिडोर भारत-पाकिस्तान के लोगों कोजोड़ने का काम करेगा। इसके लिए उन्होंने बर्लिन कीदीवार गिराए जाने का जिक्र किया। केंद्र सरकार ने 22 नवंबर को गुरदासपुर के डेरा बाबा नानक से पाकसीमा तक करतारपुर कॉरिडोर बनाए जाने को मंजूरी दी। 

मोदी ने कहा, “किसी ने सोचा था कि बर्लिन की दीवार गिर सकती है। शायद गुरु नानक देव जी केआशीर्वाद से, करतारपुर का कॉरिडोर सिर्फ कॉरिडोर नहीं जन जन को जोड़ने का बहुत बड़ा कारण बनसकता है।“ विभाजन का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि 1947 में क्या हुआ था? इसके बाद प्रधानमंत्री नेट्वीट किया, “कीर्तन हम सभी को अच्छे विचार और गुरु नानक देव जी का संदेश देता है।“ मोदी शुक्रवारको गुरु नानक देव जी की 550वीं जयंती के मौके पर केंद्रीय मंत्री हरसिमरत कौर बादल के आवास परगुरुपर्व में शामिल हुए। उन्हें शिरोमणि अकाली दल के प्रमुख और पंजाब के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंहबादल ने सरोपा भी भेंट किया।

सिद्धू को इमरान का न्योता

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने करतारपुर साहिब कॉरिडोर कार्यक्रम के लिए कांग्रेस नेतानवजोत सिंह सिद्धू को न्योता दिया है। इमरान 28 तारीख को पाक की तरफ से कॉरिडोर की आधारशिलारखेंगे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सिद्धू ने भी न्योता मिलने की बात कबूली है। इस मामले में भारतस्थित पाकिस्तानी दूतावास ने उनसे संपर्क किया है। सिद्धू ने कहा वह कार्यक्रम में जाने के लिए पंजाबके मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह और भारत सरकार से अनुमति लेंगे। 26 नवंबर को राष्ट्रपति रामनाथकोविंद और कैप्टन अमरिंदर सिंह भारत की तरफ से कॉरिडोर की नींव रखेंगे।

जेटली ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में दी थी जानकारी

करतारपुर कॉरिडोर बनाए जाने की जानकारी बुधवार को वित्त मंत्री अरुण जेटली ने दी थी। जेटली केमुताबिक, “केंद्र सरकार सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को गुरुनानक देवजी की 550वीं जयंतीमनाने के लिए कहेगी। गुरुनानक देवजी ने करतारपुर साहिब में 18 साल बिताए थे। यह स्थान भारतीयसीमा से कुछ किलोमीटर अंदर पाकिस्तान में है। यहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु आते हैं। भारत की सीमा परखड़े होकर दर्शन की सुविधा भी है। कैबिनेट बैठक में गुरुदासपुर के डेरा बाबा नानक से अंतरराष्ट्रीय सीमातक कॉरिडोर बनाने का फैसला लिया गया।”

Comments

Popular posts from this blog

Cricketer का दर्द. मैं मशीन नहीं, मेरा शरीर पूरी तरह थक चुका, पर कोई आराम के लिए नहीं कहता

3 तलाक- राज्यसभा में आज पेश होगा बिल, भाजपा और कांग्रेस ने अपने सभी सांसदों से मौजूद रहने को कहा

करतारपुर कॉरिडोर पर पाक की शर्तें, एक दिन में जा सकेंगे 500 श्रद्धालु; पासपोर्ट से मिलेगी एंट्री