इंदौर / अमित शाह ने देर रात सराफा पहुंचकर लिया इंदौरी व्यंजनों का मजा



इंदौर। मध्यप्रदेश में चुनाव प्रचार के आखिरी दौर में राजनीतिक पार्टी के नेता वोटरों को रिझाने के लिए कोई दांव नहीं छोड़ रहे हैं। ऐसा ही कुछ नजारा इंदौर में रविवार को देर रात को देखने को मिला है। अमित शाह कैलाश विजयवर्गीय के साथ इंदौर के सराफा पहुंचे और वहां व्यंजनों का आनंद लिया। 

बीजेपी के गढ़ मालवा को बचाने में जुटे अमित शाह देर रात इंदौर पहुंचे, जहां उन्होंने पार्टी महासचिव कैलाश विजयवर्गीय समेत पार्टी के बड़े नेताओं के साथ मालवा में पार्टी की स्थिति का फीड बैक लिया, वहीं अंतिम दौर में किस तरह वोटरों को अपनी ओर खींचा जाए, इसके टिप्स दिए। 

इसके बाद अमित शाह कैलाश विजयवर्गीय के साथ इंदौर के सराफा पहुंचे और वहां व्यंजनों का आनंद लिया। इस दौरान अमित शाह के साथ सेल्फी खिंचाने और फोटो लेने के लिए लोग उत्सुक नजर आए। इससे पहले कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने अपने इंदौर दौरे के दौरान चौपाटी पहुंचकर इंदौरी व्यंजन का लुत्‍फ उठाया था।

Comments

Popular posts from this blog

3 तलाक- राज्यसभा में आज पेश होगा बिल, भाजपा और कांग्रेस ने अपने सभी सांसदों से मौजूद रहने को कहा

Cricketer का दर्द. मैं मशीन नहीं, मेरा शरीर पूरी तरह थक चुका, पर कोई आराम के लिए नहीं कहता

करतारपुर कॉरिडोर पर पाक की शर्तें, एक दिन में जा सकेंगे 500 श्रद्धालु; पासपोर्ट से मिलेगी एंट्री