अपहरण सड़क पर घसीटी छात्रा, दो माह तक पुलिस ने दबाई घटना


मुरादाबाद। वाकया करीब दो माह पुराना है। सिविल लाइंस एरिया में स्कूल जा रही एक छात्रा को बाइक सवार दो युवकों ने जबरन बाइक पर बैठाने की कोशिश की। छात्रा छूटकर भागी तो बाइकर्स उसे बैग पकड़कर दूर तक घसीटते हुए ले गए। सिविल लाइंस पुलिस इस घटना पर पूरे दो महीने तक पर्दा डाले रही। अधिकारियों से शिकायत होने के बाद शनिवार देर रात घटना की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। 

मझोला थाना क्षेत्र के एक मोहल्ले में रहने वाली छात्रा के पिता ने सिविल लाइंस थाने में अज्ञात बाइकर्स के खिलाफ दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि उनकी बेटी सिविल लाइंस इलाके के एक पब्लिक स्कूल में 11वीं कक्षा की छात्रा है। घटना नौ अगस्त को सुबह करीब साढ़े छह बजे की है। छात्रा पैदल ही स्कूल जा रही थी। स्कूल के पास बाइक सवार दो युवक पीछे से आए। उन्होंने छात्रा से दिल्ली रोड जाने के लिए रास्ता पूछा। छात्रा कुछ समझ पाती, इससे पहले ही आरोपियों ने छात्रा को जबरन बाइक पर बैठाने का प्रयास किया। छात्रा ने विरोध किया और वह आरोपियों के चंगुल से निकलकर अपनी जान बचाने को भागी। लेकिन आरोपियों ने छात्रा का बैग पकड़ लिया। जिससे वह सड़क पर औंधे मुंह गिर गई। इसके बाद आरोपी छात्रा को दूर तक घसीटते ले गए। जिससे छात्रा जख्मी हो गई। भीड़ जुटता देख बाइकर्स भाग निकले। परिजनों ने उसी दिन सिविल लाइंस थाने में घटना की तहरीर दी। तब से पुलिस थाने और चौकी के चक्कर लगवाती रही। घटना की सीसीटीवी फुटेज भी खुद छात्रा के पिता ने जुटाई हैं।

Comments

Popular posts from this blog

3 तलाक- राज्यसभा में आज पेश होगा बिल, भाजपा और कांग्रेस ने अपने सभी सांसदों से मौजूद रहने को कहा

Cricketer का दर्द. मैं मशीन नहीं, मेरा शरीर पूरी तरह थक चुका, पर कोई आराम के लिए नहीं कहता

करतारपुर कॉरिडोर पर पाक की शर्तें, एक दिन में जा सकेंगे 500 श्रद्धालु; पासपोर्ट से मिलेगी एंट्री