उत्तर प्रदेश के ट्रैक पर काम कर रहे चार गैंगमैन की ट्रेन से कटकर मौत


U.P. के हरदोई में संडीला और उमरताली के बीच एक बड़ा हादसा हो गया। रेलवे ट्रैक पर काम कर रहे चार गैंगमैन की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। घटना के बाद वहां अफरातफरी और चीखपुकार मच गई। घटना के बाद रेलवे के आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। हालांकि अभी कोई भी अधिकारी इस बारे में कुछ कहने से इनकार कर रहा है। 

जानकारी के मुताबिक घटना सोमवार दोपहर 12 की है। गैंगमैन संडीला-उमरताली रेलवे ट्रैक पर काम कर रहे थे। तभी अचानक ट्रेन आ गई और गैंगमैन ट्रैक से हट नहीं पाए। चारों ट्रेन की चपेट में आ गए। जैसे ही घटना की जानकारी रेलवे के अन्य कर्मचारियों को मिली सभी घटनास्थल की ओर भागे। रेलवे की बचाव दल भी मौके पर पहुंच गया है।

Comments

Popular posts from this blog

करतारपुर कॉरिडोर पर पाक की शर्तें, एक दिन में जा सकेंगे 500 श्रद्धालु; पासपोर्ट से मिलेगी एंट्री

3 तलाक- राज्यसभा में आज पेश होगा बिल, भाजपा और कांग्रेस ने अपने सभी सांसदों से मौजूद रहने को कहा

बोलीविया / 2 बार दुष्कर्म हुआ, घर जलाया, फिर भी बच्चों को इंसाफ दिलाने के लिए संगठन बनाया