फेसबुक/डेटा लीक मामले के बाद सैंडबर्ग को नौकरी जाने का डर था, जकरबर्ग उनसे नाराज थे:



फेसबुक के सीईओ मार्क जकरबर्ग के साथ सीओओ शेरिल सैंडबर्ग। 

अमेरिकी अखबार वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट में यह जानकारी सामने आई 

इसके मुताबिक विवाद बढ़ने के लिए जकरबर्ग ने सीओओ शेरिल सैंडबर्ग को जिम्मेदार ठहराया था 

इस साल मार्च में डेटा लीक का खुलासा हुआ, एफबी के 8.7 करोड़ यूजर की डिटेल लीक हुई थी 

सैन फ्रांसिस्को. फेसबुक के सीईओ मार्क जकरबर्ग (34) ने डेटा लीक (कैंब्रिज एनालिटिका) विवाद सामने आने के बाद सीओओ शेरिल सैंडबर्ग (49) से नाराज थे। उन्होंने कंपनी के विवादों और उनके सही तरीके से निपटारा नहीं करने के लिए शेरिल को जिम्मेदार ठहराया था। उसके बाद शेरिल को नौकरी की चिंता सताने लगी थी। उन्होंने अपने दोस्तों के इसका जिक्र किया था। अमेरिकी अखबार वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट में सोमवार को यह जानकारी दी गई। 

जकरबर्ग के मुताबिक विवाद से निपटने में शेरिल नाकाम रहीं: रिपोर्ट 

जकरबर्ग का मानना था कि डेटा लीक विवाद के बाद जनता के गुस्से से निपटने के लिए शेरिल को प्रभावी तरीके से काम करना चाहिए था। उन्हें फेसबुक के कंटेंट की मॉनिटरिंग के लिए आक्रामक स्ट्रैटजी अपनानी चाहिए थी। 
इस साल मार्च में एफबी का डेटा लीक विवाद सामने आया था। इसके बाद फेसबुक की ओर से जवाब देने के लिए शेरिल अमेरिकी संसद में पेश हुई थीं और मीडिया को इंटरव्यू दिए थे। 

अप्रैल में ब्लूमबर्ग को दिए इंटरव्यू में शेरिल ने कहा था कि वो डेटा लीक विवाद के लिए निजी तौर पर जिम्मेदार हैं। क्योंकि, कई गलतियां हुई थीं। जबकि, उनके बयान से एक दिन पहले जकरबर्ग ने खुद को जिम्मेदार बताया था। शेरिल साल 2008 से फेसबुक की सीओओ हैं। 

ब्रिटिश एनालिसिस फर्म कैंब्रिज एनालिटिका ने फेसबुक के 8.7 करोड़ यूजर का डेटा हासिल किया था। फेसबुक ने यह जानकारी छिपाई थी। इस विवाद से दुनियाभर में फेसबुक की छवि खराब हुई। उसके यूजर की संख्या घटी और कंपनी के शेयर में तेज गिरावट आ गई थी। 

कैंब्रिज एनालिटिका मामले में ब्रिटेन के सूचना आयुक्त ने फेसबुक पर करीब 5 करोड़ रुपए का जुर्माना लगाया था। कंपनी के सीईओ जकरबर्ग को अमेरिकी सांसदों के सवालों का सामना भी करना पड़ा था।

Comments

Popular posts from this blog

Cricketer का दर्द. मैं मशीन नहीं, मेरा शरीर पूरी तरह थक चुका, पर कोई आराम के लिए नहीं कहता

3 तलाक- राज्यसभा में आज पेश होगा बिल, भाजपा और कांग्रेस ने अपने सभी सांसदों से मौजूद रहने को कहा

करतारपुर कॉरिडोर पर पाक की शर्तें, एक दिन में जा सकेंगे 500 श्रद्धालु; पासपोर्ट से मिलेगी एंट्री