दिल्ली/ बस में महिला पत्रकार के सामने कर रहा था गंदी हरकत, किसी ने न रोका तो खुद ही दे डाली सजा


माना जाता है कि सूनसान रास्ते और अंधेरी सड़कें महिलाओं के लिए सुरक्षित नहीं होती लेकिन अगर भीड़भाड़ वाली डीटीसी बस में भी महिलाओं के साथ सरेआम छेड़छाड़ हो और मौजूद लोग सिर्फ देखते रह जाएं तो क्या कहा कहेंगे। 

ऐसा ही कुछ हुआ दिल्ली की एक बस में जब महिला पत्रकार के सामने एक शख्स गंदी हरकत करने लगा और मदद मांगने पर भी कोई आगे नहीं आया। पुलिस के अनुसार 26 वर्षीय एक टीवी पत्रकार के साथ ये हादसा तब हुआ जब वो घर जाने के लिए बस नंबर 517 में चढ़ी। 

पीड़िता ने कापसहेड़ा से संगम विहार के लिए बस पकड़ी। पुलिस में दर्ज एफआईआर में पीड़िता ने आरोप लगाया है कि, बस लोगों से भरी हुई थी वह अपनी सीट पर जाकर बैठ गई। रात करीब 9:15 बजे वह शख्स आकर उसके पास खड़ा हो गया। वह पीड़िता को घूरने लगा। इस पर गुस्सा होकर पीड़िता ने भी उसे घूरना शुरू कर दिया। इसके बाद वह शख्स अश्लील हरकत पर उतर आया। 

इस पर लड़की ने उसका विरोध किया तो आरोपी ने उसका हाथ पकड़ लिया और उसे धक्का दे दिया। इसके बाद तो पीड़िता ने पीसीआर को कॉल करने के साथ ही चप्पल निकालकर आरोपी की पिटाई कर दी। इतना सब कुछ हो गया लेकिन बस का कोई भी शख्स लड़की के लिए आकर खड़ा नहीं हुआ। 

पीड़िता ने बताया कि पूरी बस में केवल एक यात्री उसकी मदद के लिए आया था लेकिन उसने भी बाद में गवाह बनने से इंकार कर दिया। बस के अंधेरिया मोड़ पहुंचते-पहुंचते पीसीआर भी मौके पर पहुंच गई और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान मुकेश रंजन कुमार के रूप में हुई है। वह एक टेंट ऑपरेटर का काम करता है और छेड़छाड़ की धारा लगाकर उसे गिरफ्तार किया गया है।

Comments

Popular posts from this blog

3 तलाक- राज्यसभा में आज पेश होगा बिल, भाजपा और कांग्रेस ने अपने सभी सांसदों से मौजूद रहने को कहा

Cricketer का दर्द. मैं मशीन नहीं, मेरा शरीर पूरी तरह थक चुका, पर कोई आराम के लिए नहीं कहता

करतारपुर कॉरिडोर पर पाक की शर्तें, एक दिन में जा सकेंगे 500 श्रद्धालु; पासपोर्ट से मिलेगी एंट्री