फ्लिपकार्ट/ जबोंग-मिंत्रा के हेड अनंत भी इस्तीफा दे सकते हैं, नए ग्रुप सीईओ से रिश्ते ठीक नहीं:
* मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ग्रुप सीईओ कल्याणकृष्णमूर्ति से अनंत नारायणन के पुराने मतभेद
* बिन्नी बंसल के इस्तीफे के बाद अनंत की रिपोर्टिंगकृष्णमूर्ति को हुई, बिन्नी ने मंगलवार को पद छोड़ा
* मिंत्रा, जबोंग फ्लिपकार्ट के फैशन पोर्टल हैं, इस सालमई में फ्लिपकार्ट को वॉलमार्ट ने खरीद लिया
बेंगलुरु: फ्लिपकार्ट के सीईओ के बाद उसके फैशनपोर्टल जबोंग और मिंत्रा के सीईओ अनंत नारायनन भी इस्तीफा दे सकते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिकनए ग्रुप सीईओ कल्याण कृष्णमूर्ति के साथ नारायणन के रिश्ते अच्छे नहीं हैं। बिन्नी बंसल के इस्तीफे केबाद नारायणन की रिपोर्टिंग कल्याण को हो गई है। बिन्नी ने यौन शोषण के आरोपों के चलते गुजरेमंगलवार को फ्लिपकार्ट के ग्रुप सीईओ के पद से इस्तीफा दे दिया था। नारायणन के साथ ही मिंत्रा केसीएफओ दीपंजन बसु भी कंपनी छोड़ सकते हैं।
अनंत और कल्याण के काम का तरीका अलग: रिपोर्ट
अनंत नारायणन की लीडरशिप में पिछले साल मिंत्रा का घाटा 25% कम हुआ। यह माना जा रहा है किअनंत नारायणन बिन्नी बंसल के करीबी थे। जबकि, नए ग्रुप सीईओ कल्याण कृष्णमूर्ति के कामकाज कातरीका उनसे अलग है।
फ्लिपकार्ट का अपना फैशन वर्टिकल फ्लिपकार्ट फैशन भी है। इसे रिशि वासुदेव हेड करते हैं। फ्लिपकार्ट ने2014 में मिंत्रा और 2016 में जबोंग को खरीद लिया था। रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि इन दोनों कोफ्लिपकार्ट फैशन में मर्ज किया जा सकता है।
पिछले साल बिग बिलियन डेज सेल में फ्लिपकार्ट ग्रुप ने मिंत्रा और जबोंग को मिलाकर फैशन सेगमेंट में80% मार्केट शेयर का दावा किया था। लेकिन, इस साल अकेले फ्लिपकार्ट फैशन ने 50% से ज्यादा शेयरहोने की बात कही। मिंत्रा और जबोंग ने इस साल सेल में हिस्सा नहीं लिया बल्कि अलग से बिग फैशनडेज के नाम से सेल शुरू की थी।
मिंत्रा में छंटनी के भी आसार
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अगले एक-दो महीने में मिंत्रा का स्टाफ भी घटाया जा सकता है। कर्मचारियोंकी संख्या में 50% तक कमी के आसार हैं।
अनंत नारायणन ने जुलाई 2015 में मिंत्रा के सीईओ का पद संभाला था। वो जबोंग को भी हेड कर रहे हैं।इससे पहले वो मैकिंजे एंड कंपनी से जुड़े हुए थे। मिंत्रा के सीएफओ दीपंजन बसु ने दो साल पहले कंपनीज्वॉइन की थी। वो विप्रो की नौकरी छोड़कर आए थे।
फ्लिपकार्ट में वॉलमार्ट की 77% हिस्सेदारी है
अमेरिकी रिटेल कंपनी वॉलमार्ट ने इस साल मई में फ्लिपकार्ट की 77% हिस्सेदारी 1.07 लाख करोड़ रुपएमें खरीदी थी। यह ई-कॉमर्स में दुनिया की सबसे बड़ी डील है।

Comments
Post a Comment