प्रहलाद मोदी बोले- कांग्रेस नरेंद्र भाई से परेशान तो गाली मेरी मां को क्यों दे रही?
* मां की उम्र की तुलना डॉलर से करने पर राज बब्बरपर भड़के प्रहलाद मोदी
* राज बब्बर ने कहा था कि रुपए की कीमत इतनी गिरगई कि यह नरेंद्र मोदी मां की उम्र की ओर बढ़ रही
अहमदाबाद/गांधीनगर. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भाईप्रहलाद मोदी ने उनकी मां हीराबा की उम्र (97 साल) कीडॉलर से तुलना करने पर कांग्रेस से नाराजगी जताई है।उन्होंने कहा कि कांग्रेस हताश है। यह बयान प्रधानमंत्रीमोदी को गाली देने की मंशा का परिणाम है। पिछलेदिनों कांग्रेस नेता राज बब्बर ने इंदौर में एक चुनावीसभा के दौरान कहा था कि रुपए की कीमत इतनी गिर गई है कि यह उनकी (नरेंद्र मोदी) मां की उम्र कीओर बढ़ रही है।
नरेंद्र मोदी चार भाई हैं। छोटे भाई प्रहलाद ने कहा कि नरेंद्र मोदी के अलावा हमारे परिवार से किसी भीव्यक्ति का राजनीति से कोई संबंध नहीं है। ऐसे में कांग्रेस को हमारे परिवार को राजनीति में घसीटना नहींचाहिए। इस तरह की टिप्पणी लोकतांत्रिक परंपरा के अनुरूप नहीं है। प्रहलाद राशन की दुकान चलाते हैं।उन्होंने कहा, “मेरी मां की लंबी उम्र भगवान की कृपा से है और इसको लेकर कांग्रेस को संभवत: जलन है।असल बात तो यह है कि कांग्रेस पार्टी नरेंद्र भाई की वजह से परेशान है और उन्हें मेरी ही मां ने जन्म दियाहै। अब पार्टी हताशा में उन्हें परोक्ष रूप से गाली देने के लिए ही ऐसी बयानबाजी कर रही है। मेरी भगवानसे प्रार्थना है कि वे इन्हें सद्बुद्धि दें ताकि बिना हताश हुए अपनी राजनीतिक लड़ाई लड़ें।”
ऐसी तुलना नहीं होनी चाहिए : मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने भी राज बब्बर के बयान को गलत बताया।उन्होंने कहा कि राजनीति में बयानबाजी के कुछ लोकतांत्रिक उसूल हैं और उनके नीचे गिरकर मर्यादा केविरुद् ऐसी बयानबाजी नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी की वयोवृद्ध माता की उम्र की डॉलरकी कीमत से तुलना का क्या तुक है? रूपाणी ने कहा कि विधानसभा चुनाव में हार देखते हुए कांग्रेस इसप्रकार की बयानबाजी कर रही है।
मोदी भी पहले मनमोहन की उम्र से डॉलर की तुलना करते थे : राज बब्बर ने गुरुवार को इंदौर में एकचुनावी सभा में कहा था, “यूपीए सरकार के दौरान डॉलर के मुकाबले रुपए की कीमत गिरने पर नरेंद्र मोदीरुपए की तुलना मनमोहन सिंह की उम्र से करते थे। आज रुपए की कीमत इतनी गिर गई है कि यह उनकीमां की उम्र की ओर बढ़ रही है।” प्रधानमंत्री मोदी की मां हीराबा अपने चौथे और सबसे छोटे बेटे पंकजमोदी के साथ गांधीनगर के रायसण इलाके में रहती हैं।

Comments
Post a Comment