ग्रेटर नोएडा- बीफार्मा के छात्र ने लगाई फांसी, कहीं कॉलेज का वो फोन तो नहीं है वजह




ग्रेटर नोएडा कासना कोतवाली क्षेत्र के अल्फा वन सेक्टर के D-116 फ्लैट में बी फार्मा के एक छात्र ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। छात्र की पहचान बरेली के अभिषेक सिंह के रूप में हुई है। 

बताया जा रहा है कि अभिषेक अपने कॉलेज के फुटबॉल टीम का कप्तान था। अब तक मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार को कॉलेज प्रबंधन की ओर से अभिषेक के परिजनों को फोन कर अटेंडेंस कम होने की शिकायत की गई थी। 

इसके साथ ही कॉलेज प्रबंधन ने अभिषेक को परीक्षा में नहीं बैठने की चेतावनी भी दी थी। माना जा रहा है कि इसी के दबाव में अभिषेक ने खुदकुशी कर ली। अभी इस बात की जानकारी नहीं मिल सकी है कि कोई सुसाइड नोट मिला है या नहीं। 

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में ले लिया और जांच कर रही है।

Comments

Popular posts from this blog

Cricketer का दर्द. मैं मशीन नहीं, मेरा शरीर पूरी तरह थक चुका, पर कोई आराम के लिए नहीं कहता

3 तलाक- राज्यसभा में आज पेश होगा बिल, भाजपा और कांग्रेस ने अपने सभी सांसदों से मौजूद रहने को कहा

करतारपुर कॉरिडोर पर पाक की शर्तें, एक दिन में जा सकेंगे 500 श्रद्धालु; पासपोर्ट से मिलेगी एंट्री