अमेरिका/ईरान से तेल खरीद बंद करने वाले देशों के लिए पर्याप्त सप्लाई मौजूद: डॉनल्ड ट्रम्प



ट्रम्प का कहना है कि ईरान की भरपाई दूसरे सप्यालर देश कर सकते हैं 

ईरान पर 4 नवंबर से अमेरिकी प्रतिबंध लागू होंगे 

इससे पहले अमेरिका चाहता है कि भारत समेत दूसरे देश ईरान से तेल खरीदना बंद करें 

वॉशिंगटन. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने बुधवार को कहा कि ईरान से क्रूड की खरीद कम करने वाले देशों के लिए पर्याप्त तेल सप्लाई उपलब्ध है। ट्रम्प का कहना है कि ईरान से जो आपूर्ति कम होगी उसकी भरपाई दूसरे सप्लायर देश कर सकते हैं। इसलिए, ईरान से तेल नहीं खरीद जाए। ईरान पर 4 नवंबर से अमेरिकी प्रतिबंध लागू होंगे। इससे पहले अमेरिका चाहता है कि सभी देश ईरान से तेल की खरीद पूरी तरह बंद कर दें। 

ट्रम्प ने मई में ईरान पर प्रतिबंध लगाने की घोषणा की थी 

इस साल मई में अमेरिका ने ईरान के साथ 2015 में हुए परमाणु समझौते से खुद को अलग कर लिया था। इस समझौते के तहत ईरान को अपना परमाणु कार्यक्रम बंद करने के एवज में आर्थिक प्रतिबंधों से राहत मिली थी। 

ट्रम्प ने मई में समझौते से अलग होने के बाद ईरान के खिलाफ नए प्रतिबंध लागू करने की घोषणा की थी। साथ ही कहा था कि सभी देश 4 नवंबर से पहले ईरान से तेल सप्लाई बंद कर दें नहीं तो उन्हें भी प्रतिबंध झेलने पड़ सकते हैं। 

भारत अपनी जरूरतों का 80% क्रूड इंपोर्ट करता है 

भारत अपनी जरूरतों को देखते हुए ईरान से तेल सप्लाई बंद करने की अमेरिका की मांग के खिलाफ है। लेकिन, उसने ईरान से सप्लाई कम की है। भारत दुनिया का तीसरा बड़ा तेल आयातक देश है। 

ईरान भारत का तीसरा बड़ा क्रूड सप्लायर है। भारत अपनी जरूरत का 10% तेल ईरान से खरीदता है। पहला और दूसरा नंबर ईराक और सऊदी अरब का है। 

ईरान से तेल खरीद के मुद्दे पर अमेरिका के वरिष्ठ अधिकारियों ने हाल ही में भारत से बातचीत की थी। हालांकि, बैठक के नतीजे सामने नहीं आ सके।

Comments

Popular posts from this blog

Cricketer का दर्द. मैं मशीन नहीं, मेरा शरीर पूरी तरह थक चुका, पर कोई आराम के लिए नहीं कहता

3 तलाक- राज्यसभा में आज पेश होगा बिल, भाजपा और कांग्रेस ने अपने सभी सांसदों से मौजूद रहने को कहा

करतारपुर कॉरिडोर पर पाक की शर्तें, एक दिन में जा सकेंगे 500 श्रद्धालु; पासपोर्ट से मिलेगी एंट्री