नगमा के स्वागत के लिए मंच पर भिड़े कांग्रेसी, जमकर तू-तू, मैं-मैं हुई….



कांग्रेस नेता नगमा ने रविवार को मध्यप्रदेश के शिवपुरी में रैली की। यहां उनका स्वागत करने के लिए कांग्रेस नेता आपस में उलझ बैठे। 

शिवपुरी. कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव और अभिनेत्री नगमा ने रविवार को शिवपुरी में चुनावी सभा ली। उन्होंने मंच से भाषण के दौरान सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया की तुलना भगवान राम से कर दी। उन्होंने कहा कि श्रीमंत होना, कोई बुराई नहीं है। लेकिन इंसान को श्रीमंत पैसों से नहीं, अपने कर्मों से होना चाहिए। रामजी राजा दशरथ के पुत्र थे। उन्होंने सबरी के जूठे बेर खाकर गरीबों को गले लगाया। इसी तरह हमारे सिंधियाजी हैं, जो गरीबों व दलितों को गले लगाते हैं और अपने साथ लेकर चलते हैं। 

इससे पहले नगमा ने चार-पांच लोगों से ही स्वागत की बात कही तो कांग्रेस नेता आपस में उलझ बैठे। उनमें जमकर तू-तू मैं-मैं हो गई।

Comments

Popular posts from this blog

करतारपुर कॉरिडोर पर पाक की शर्तें, एक दिन में जा सकेंगे 500 श्रद्धालु; पासपोर्ट से मिलेगी एंट्री

3 तलाक- राज्यसभा में आज पेश होगा बिल, भाजपा और कांग्रेस ने अपने सभी सांसदों से मौजूद रहने को कहा

बोलीविया / 2 बार दुष्कर्म हुआ, घर जलाया, फिर भी बच्चों को इंसाफ दिलाने के लिए संगठन बनाया