भाजपा अमित शाह ने महाराष्ट्र में संघ प्रमुख मोहन भागवत से की मुलाकात, राम मंदिर के मुद्दे पर हुई चर्चा


भाजपा अध्यक्ष अमित शाह संघ के नेताओं से मुलाकात कर सकते हैं। 



मुंबई: भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने महाराष्ट्र में संघ प्रमुख मोहन भागवत से मुलाकात की। दोनों के बीच करीब घंटाभर तक चर्चा हुई। माना जा रहा है कि इस दौरान राम मंदिर के मुद्दे को लेकर बात हुई है। 

वहीं, शुक्रवार को शाह भयंदर पहुंचे हैं। यहीं पर तीन दिनों से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की बैठक जारी है। माना जा रहा है कि भाजपा अध्यक्ष आज यहां संघ के नेताओं से मुलाकात कर सकते हैं और राम मंदिर के मुद्दे को लेकर स्थिति स्पष्ट कर सकते हैं। 

गौरतलब है कि सुप्रीम कोर्ट ने राम मंदिर की सुनवाई जनवरी तक के लिए टाल दी है। तभी से संघ और भाजपा के कई नेताओं समेत हिंदू संगठन और संत समाज सरकार पर राम मंदिर बनवाने के लिए दबाव बनाने में जुटा है। संघ प्रमुख भागवत तो राम मंदिर के लिए अध्यादेश तक लाने की सलाह दे चुके हैं। हालांकि, अभी सरकार की ओर से मुद्दे पर कोई स्पष्ट प्रतिक्रिया नहीं आई है।

Comments

Popular posts from this blog

Cricketer का दर्द. मैं मशीन नहीं, मेरा शरीर पूरी तरह थक चुका, पर कोई आराम के लिए नहीं कहता

3 तलाक- राज्यसभा में आज पेश होगा बिल, भाजपा और कांग्रेस ने अपने सभी सांसदों से मौजूद रहने को कहा

करतारपुर कॉरिडोर पर पाक की शर्तें, एक दिन में जा सकेंगे 500 श्रद्धालु; पासपोर्ट से मिलेगी एंट्री