सीओए ने विराट कोहली को लगाई थी फटकार, बीसीसीआई ने रिपोर्ट्स पर दिया जवाब:


भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड बीसीसीआई ने रविवार को उन खबरों को खारिज किया, जिसमें कहा गया था कि प्रशासकों की समिति ने टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली को बर्ताव सुधारने के लिए फटकार लगाई थी। मुंबई के एक टैबलॉइड अखबार में यह खबर प्रकाशित हुई और फिर अन्य मीडिया संस्थानों ने इसे अपना लिया। 

रिपोर्ट में कहा गया कि बीसीसीआई की सीओए ने कोहली को विनम्र रहने को कहा है और राष्ट्रीय टीम का कप्तान होने के नाते अच्छे से बात करने को कहा है। यह मामला कप्तान कोहली के हाल ही में प्रेस कांफ्रेंस के बाद उठाए जिसे लेकर कप्तान को घमंडी जैसी बातें भी कही गई। 

रिपोर्ट में यह भी बताया गया कि सीओए के सदस्य ने पहले व्हाट्सऐप पर कोहली को मैसेज भेजा और इसके बाद फिर फोन करके यह बात कही। हाल ही में कप्तान कोहली ने विवादों को जन्म दिया था जब उन्होंने एक फैन के कमेंट पर तल्ख जवाब दिया था। कोहली ने एक फैन से कहा, ‘अगर आपको विदेशी खिलाड़ी पसंद हो तो फिर आपको भारत में रहने की जरूरत नहीं। इसके बाद बड़ा विवाद हुआ कोहली ने बाद में स्पष्टीकरण दिया, लेकिन इससे सब ठीक नहीं हुआ।‘ 

बहरहाल, बीसीसीआई ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए पुष्टि की, टीम प्रबंधन से बात करने के बाद साफ है कि यह खबरें गलत और आधारहीन हैं। बीसीसीआई ने अपने बयान में कहा, ‘ मुंबई आधारित टैबलॉइड में 17 नवंबर 2018 को एक हेडलाइन दिखी, विनम्र रहे: विराट कोहली को सीओए मेमो मिला। रिपोर्ट में कहा गया कि भारतीय कप्तान कोहली को सीओए ने इंसानियत बरकरार रखने के लिए मेमो भेजा। बीसीसीआई ने टीम प्रबंधन से बातचीत की और पाया कि यह खबरें गलत और आधारहीन हैं।‘ 

भारतीय कप्तान हमेशा से प्रशंसकों के चहेते हैं और इस तरह के विवाद में कभी नहीं रहे। वह अपने आलोचकों को ऑस्ट्रेलिया दौरे पर बल्ले से जवाब देना पसंद करेंगे। बता दें कि भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया दौरे पर तीन टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच, चार टेस्ट मैच और तीन वन-डे की सीरीज खेलेगी।

Comments

Popular posts from this blog

Cricketer का दर्द. मैं मशीन नहीं, मेरा शरीर पूरी तरह थक चुका, पर कोई आराम के लिए नहीं कहता

3 तलाक- राज्यसभा में आज पेश होगा बिल, भाजपा और कांग्रेस ने अपने सभी सांसदों से मौजूद रहने को कहा

करतारपुर कॉरिडोर पर पाक की शर्तें, एक दिन में जा सकेंगे 500 श्रद्धालु; पासपोर्ट से मिलेगी एंट्री