जेट एयरवेज में हिस्सा खरीदने के लिए सरकार ने टाटा सन्स से की अपील कंपनी आज विचार कर सकती है


* ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट में गुरुवार को यह बात सामनेआई

* जेट एयरवेज को तीन तिमाही में 3,656 करोड़ रुपएका घाटा हुआ

* जेट एयरवेज में नरेश गोयल की 51% हिस्सेदारी,एतिहाद एयरवेज के पास 24% शेयर

नई दिल्ली. जेट एयरवेज को संकट से उबारने के लिएसरकार ने टाटा सन्स से मदद की अपील की है। ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट में गुरुवार को यह बात सामने आई।इसके मुताबिक टाटा सन्स की सरकार से बात चल रही है। टाटा सन्स जेट एयरवेज पर सरकारी बैंकों केकर्ज में कमी चाहती है। साथ ही एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया के बकाया में भी छूट के लिए बात चल रहीहै। टाटा सन्स शुक्रवार को जेट में हिस्सा खरीदने की डील पर विचार कर सकती है।

जेट-टाटा डील का स्ट्रक्चर तय नहीं: रिपोर्ट

टाटा सन्स और जेट एयरवेज की डील का स्ट्रक्चर क्या होगा। इस बारे में फिलहाल स्थिति साफ नहीं है।एक विकल्प यह बताया जा रहा है कि जेट को विस्तारा एयरलाइन के साथ मर्ज किया जा सकता है। टाटासन्स सिंगापुर एयरलाइंस के साथ मिलकर विस्तारा का संचालन करती है।

टाटा सन्स अगल जेट एयरवेज में निवेश करती है तो जेट आर्थिक संकट से बाहर आ सकती है। जुलाई-सितंबर तिमाही में जेट को 1,261 करोड़ रुपए का घाटा (कंसोलिडेटेड) हुआ। इसे मिलाकर तीन तिमाही में3,656 करोड़ रुपए का नुकसान हो चुका है। जेट एयरवेज पिछले 11 में से 9 साल घाटे में रही है।

जेट एयरवेज का ईंधन खर्च जुलाई-सितंबर में 58.6% बढ़ा है। जेट फ्यूल महंगा होने और डॉलर केमुकाबले रुपए में गिरावट से जेट की मुश्किलें बढ़ी हैं। एयरलाइन पिछले कुछ महीनों से कर्मचारियों कीसैलरी और लीजदाताओं के बकाया भुगतान में भी डिफॉल्ट कर रही है।

जेट में हिस्सेदारी खरीदने से टाटा ग्रुप को एविएशन बिजनेस में अच्छा विस्तार मिल सकता है। उसेबैंकॉक से लेकर एम्स्टर्डम तक के एयरपोर्ट पर पार्किंग स्लॉट, एयरक्राफ्ट का बेड़ा और भारत में जेट केनेटवर्क का फायदा मिलेगा। टाटा सन्स मलेशिया के एयरएशिया ग्रुप के साथ मिलकर लो कॉस्टएयरलाइन का संचालन भी करती है।

मार्केट शेयर में जेट एयरवेज देश की दूसरी बड़ी एयरलाइन

सितंबर तक एयरलाइंस का मार्केट शेयर

इंडिगो                43.2%

जेट एयरवेज       15.8%

स्पाइसजेट          12%

एयर इंडिया        11.8%

गोएयर                8.7%

टाटा जेवी           8.2%

अन्य                  0.3%

Comments

Popular posts from this blog

Cricketer का दर्द. मैं मशीन नहीं, मेरा शरीर पूरी तरह थक चुका, पर कोई आराम के लिए नहीं कहता

3 तलाक- राज्यसभा में आज पेश होगा बिल, भाजपा और कांग्रेस ने अपने सभी सांसदों से मौजूद रहने को कहा

करतारपुर कॉरिडोर पर पाक की शर्तें, एक दिन में जा सकेंगे 500 श्रद्धालु; पासपोर्ट से मिलेगी एंट्री