राहुल गांधी ने गरीब नवाज की दरगाह में जियारत की, ब्रह्मा मंदिर में कांग्रेस की जीत की मन्नत मांगी




                                                       राहुल सुबह 9 बजे दरगाह पहुंचे। 

राहुल ने दरगाह पर चादर और फूल चढ़ाएए करीब 20 मिनट का वक्त बिताया 

पुष्कर में सावत्री घाट सरोवर पर विधि-विधान से पूजा की, आज 3 चुनावी सभाएं भी करेंगे 

अजमेर. कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने सोमवार को यहां सूफी संत हजरत ख्वाजा मोइनुद्दीन हसन चिश्ती की दरगाह में जियारत की। उन्होंने मजार पर मखमल की चादर और अकीदत के फूल चढ़ाए। राहुल सुबह करीब 9 बजे दरगाह जियारत करने पहुंचे और करीब 20 मिनट यहां रहे। 

राहुल इसके बाद पुष्कर गए। उन्होंने ब्रह्मा सावत्री घाट सरोवर पर विधि-विधान से पूजा की और दुग्धाभिषेक किया। राहुल यहां नौ मिनट रुके। उन्होंने ब्रह्मा मंदिर में दर्शन किए। मंदिर की ओर से राहुल को साफा बांधा गया। राहुल ने यहां कांग्रेस की जीत की मन्नत मांगी। इसके बाद वे यहां से रवाना हो गए। इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और प्रदेश अध्यक्ष सचिन पायलट उनके साथ थे। राहुल आज जोधपुर समेत जालोर और पोकरण में तीन सभाओं को आज संबोधित करेंगे।


Comments

Popular posts from this blog

3 तलाक- राज्यसभा में आज पेश होगा बिल, भाजपा और कांग्रेस ने अपने सभी सांसदों से मौजूद रहने को कहा

Cricketer का दर्द. मैं मशीन नहीं, मेरा शरीर पूरी तरह थक चुका, पर कोई आराम के लिए नहीं कहता

करतारपुर कॉरिडोर पर पाक की शर्तें, एक दिन में जा सकेंगे 500 श्रद्धालु; पासपोर्ट से मिलेगी एंट्री