क्रिकेट/वॉर्नर, स्मिथ के नहीं होने से ऑस्ट्रेलिया कमजोर, लेकिन उसे हराना आसान नहीं: मोहम्मद शमी


* ऑस्ट्रेलिया दौरे पर पहला टेस्ट छह दिसंबर से एडिलेड में खेला जाएगा 

* शमी ने अब तक 36 टेस्ट में 3.41 की इकॉनमी से 128 विकेट लिए हैं 

कोलकाता. भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी का कहना है कि स्टीव स्मिथ और डेविड वॉर्नर के नहीं होने से ऑस्ट्रेलियाई टीम कमजोर है, लेकिन उसे हराना आसान नहीं है। टीम इंडिाय को ऑस्ट्रेलिया की धरती पर जीत हासिल करने के लिए ठोस रणनीति की जरूरत है। इस साल केपटाउन में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेले गए तीसरे टेस्ट में बॉल टैम्परिंग के कारण स्मिथ और वॉर्नर पर एक साल का प्रतिबंध लगाया गया था। 

एसीए की मांग मान सकता है सीए 

खबरें हैं कि क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (सीए) दोनों पर से प्रतिबंध हटाने की ऑस्ट्रेलियन क्रिकेटर्स संघ (एसीए) की मांग को मान सकता है। शमी ने यहां बंगाल और मध्य प्रदेश के बीच रणजी ट्रॉफी के ग्रुप-बी के मैच के इतर कहा, “अगर वे दोनों नहीं खेलते हैं तो ऑस्ट्रेलियाई टीम निश्चित तौर पर कमजोर होगी, लेकिन आखिर में आपको अपनी रणनीति और मजबूती पर टिके रहना पड़ेगा।“ 

सीए ने स्वतंत्र समिति से कराई है जांच 

स्मिथ, वॉर्नर के अलावा इस मामले में बल्लेबाज कैमरुन बैनक्रॉफ्ट पर भी प्रतिबंध लगा है। हालांकि, बैनक्रॉफ्ट के खिलाफ नौ महीने का ही प्रतिबंध है। मामले में सीए ने जांच के लिए स्वतंत्र समिति गठित की थी। समिति ने अपनी रिपोर्ट में इस विवाद के लिए टीम की हर हाल में जीत की मनोदशा को कारण बताया था। रिपोर्ट आने के बाद से एसीए ने सीए पर इन खिलाड़ियों से प्रतिबंध हटाने के लिए काफी दबाव बनाया है। 

वीडियो देखकर भी तैयारी कर रहे हैं हम: शमी 

ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए टीम की तैयारी पर पूछने पर शमी ने कहा, “एक तेज गेंदबाजी इकाई के तौर पर हमने इंग्लैंड में काफी अच्छा किया था। हम ऑस्ट्रेलिया दौरे की तैयारी कर रहे हैं और कई वीडियो देख रहे हैं। हमारी कोशिश सीरीज पर ज्यादा से ज्यादा ध्यान देने की है, क्योंकि हमारे विपक्षी मजबूत हैं। हम लाइन और लेंथ सही रखने पर काम करेंगे।“

Comments

Popular posts from this blog

Cricketer का दर्द. मैं मशीन नहीं, मेरा शरीर पूरी तरह थक चुका, पर कोई आराम के लिए नहीं कहता

3 तलाक- राज्यसभा में आज पेश होगा बिल, भाजपा और कांग्रेस ने अपने सभी सांसदों से मौजूद रहने को कहा

करतारपुर कॉरिडोर पर पाक की शर्तें, एक दिन में जा सकेंगे 500 श्रद्धालु; पासपोर्ट से मिलेगी एंट्री