मां-बेटे नोटबंदी का हिसाब मांग रहे, वे भूल गए कि इसी के चलते उन्हें जमानत लेनी पड़ी: नरेंद्र मोदी


मोदी ने बिलासपुर में रैली की, कहा- विपक्ष समझ ही नहीं पा रहा कि भाजपा का मुकाबला कैसे करें?

मोदी ने कहा कि इस बार चुनाव में वोटिंग का नया रिकॉर्ड बने, महिलाएं पुरुषों को पीछे छोड़ें 


बिलासपुर- छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के पहले चरण की वोटिंग के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को बिलासपुर में चुनावी सभा की। उन्होंने अपने भाषण में नोटबंदी, नक्सलवाद, विकास और कांग्रेस के घोषणा पत्र का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि नोटबंदी की वजह से मां-बेटे रुपयों की हेरा-फेरी कर जमानत पर घूम रहे हैं। हालांकि, इस दौरान उन्होंने राहुल और सोनिया गांधी का नाम नहीं लिया। उन्होंने कहा कि वे नोटबंदी का हिसाब मांग रहे हैं, वे भूल गए कि नोटबंदी के चलते ही नकली कंपनियां बंद हुईं और आपका खेल सामने आया। आपको जमानत लेनी पड़ी। नेशनल हेराल्ड केस में सोनिया गांधी और राहुल गांधी जमानत पर हैं। 

नरेंद्र मोदी ने कहा कि आज प्रथम चरण का मतदान हो रहा है। जब तिथियां घोषित हुईं। कई का मत था कि दीवाली का त्यौहार है। चुनाव में गर्मी आएगी या नहीं, कई पंडित एसी में बैठकर रणनीति तय कर रहे थे। जब मैं आया तो लोगों ने बताया कि मतदान को लेकर आमजन में भारी झुकाव है। मतदान करना, लोकतंत्र का सबसे बड़ा उत्सव है। मैं कहता हूं कि मतदान करके नया रिकॉर्ड बनाना चाहिए। हर परिवार में संदेश जाना चाहिए। पहले मतदान फिर जलपान। पुरुषों और महिलाओं के बीच स्पर्धा होनी चाहिए कि कौन ज्यादा वोट डालता है? महिलाओं को पुरुषों को पीछे छोड़ना चाहिए। 


मोदी ने कहा- बम, बंदूक और पिस्तौल को लोकतंत्र जवाब देगा

नक्सलवाद:मतदान करना लोकतंत्र का सबसे बड़ा उत्सव होता है। मुझे विश्वास है कि बम, बंदूक और पिस्तौल का दम दिखाने वालों को लोकतंत्र की ताकत जवाब दे करके रहेगी। हमारे विरोधी दलों को अभी तक समझ नहीं आ रहा है कि भारतीय जनता पार्टी के साथ मुकाबला कैसे करेंघ?” 

एक परिवार : “कांग्रेस पार्टी की पूरी की पूरी राजनीति एक परिवार से शुरू होकर उसी परिवार में आकर पूरी हो जाती है और हमारी राजनीति गरीब की झोपड़ी से शुरू होती है, गरीब की जिन्दगी को बदलकर रहे बिना चैन से सोना नहीं इस इरादे से आगे चलती है।” 

विरोधी समझ ही नहीं पा रहे : “हमारे विरोधी दलों को अभी तक समझ नहीं आ रहा है कि भारतीय जनता पार्टी के साथ मुकाबला कैसे करें? क्योंकि हमारी पार्टी बहुत आगे निकल गई है। हम विकास की बात करते हैं।” 

हमारी शक्ति, हमारे कार्यकर्ता : “छत्तीसगढ़ की सेवा करने का हमें बार-बार मौका मिला है। इसका एक कारण है कि यहां की जनता और सरकार के बीच में संगठन के कार्यकर्ताओं की मजबूत कड़ी है। सभी मिलकर राज्य के विकास के लिए काम कर रहे हैं।” 

कौन सा पंजा पैसा खा जाता : “एक परिवार तीसरी पीढ़ी के प्रधानमंत्री (राजीव गांधी) ने कहा था कि दिल्ली से 100 पैसा निकलता है लेकिन जमीन तक 15 पैसा पहुंचता है। इसे कौन सा पंजा खा गया। नोटबंदी ने 85 पैसों को बाहर ला दिया। जो पैसा उनके पिताजी कह गए वो नोटबंदी ने बाहर निकाल दिया।”

Comments

Popular posts from this blog

3 तलाक- राज्यसभा में आज पेश होगा बिल, भाजपा और कांग्रेस ने अपने सभी सांसदों से मौजूद रहने को कहा

Cricketer का दर्द. मैं मशीन नहीं, मेरा शरीर पूरी तरह थक चुका, पर कोई आराम के लिए नहीं कहता

करतारपुर कॉरिडोर पर पाक की शर्तें, एक दिन में जा सकेंगे 500 श्रद्धालु; पासपोर्ट से मिलेगी एंट्री