क्रिकेट / चेयरमैन सीए, का पद छोड़ सकते हैं पीवर, बॉल टैम्परिंग पर समीक्षा रिपोर्ट, इस्तीफे का दबाव


इसी सोमवार सीए के चेयरमैन पद के लिए दोबारा चुने गए हैं पीवर 
छह में से तीन प्रांतों ने उनकी चेयरमैनशिप से अपना समर्थन वापस लिया

खेल डेस्क. क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (सीए) के चेयरमैन डेविड पीवर अपने पद से इस्तीफा दे सकते हैं। बॉल टैम्परिंग मामले में समीक्षा रिपोर्ट आने के बाद उन पर पद छोड़ने का दबाव बढ़ गया है। सोमवार को जारी समीक्षा रिपोर्ट में कहा गया है कि सीए के (अभिमानी) और 'काबू करने वाले रवैए' के कारण क्रिकेटर्स हर हाल में जीत हासिल करने की कोशिश में धोखेबाजी तक उतर आए। रिपोर्ट में कहा गया है कि केपटाउन में हुई उस घटना के लिए सिर्फ खिलाड़ी ही नहीं, क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया भी कसूरवार है। 

बॉल टैम्परिंग के लिए क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया भी जवाबदेह है: समीक्षा रिपोर्ट

पीवर एक सप्ताह पहले ही सीए के चेयरमैन पद पर दोबारा चुने गए हैं। उनका कार्यकाल तीन साल का है। हालांकि, छह में से तीन प्रांत न्यू साउथ वेल्स, वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया और विक्टोरिया ने उनकी चेयरमैनशिप का समर्थन करना छोड़ दिया। 

डॉ. डेविड पीवर भी समझ रहे हैं कि डॉ. सिमोन लॉंगस्टॉफ के सिडनी एथिक्स सेंटर और पूर्व टेस्ट ओपनर रिक मैककोस्कर की संयुक्त समीक्षा करने के बाद उनका पद पर बने रहना मुश्किल है। सिमोन और रिक का कहना है कि खिलाड़ियों के साथ सीए नेतृत्व को भी क्यों नहीं जवाबदेह माना जाना चाहिए। 

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व गेंदबाज ज्यॉफ लॉसन भी पीवर के चुने जाने पर सवाल उठा चुके हैं। उनकी दलील है, 'पीवर की जगह ऐसे व्यक्ति को चुना जाना चाहिए, जिसने उच्च स्तर पर क्रिकेट खेला हो। हमें किसी कारपोरेट को नहीं बल्कि क्रिकेट से जुड़े रहे को प्रमुख चुनने की जरूरत है। इस खेल पर व्यवसाय हावी हो गया है।" 

देश के पूर्व प्रधानमंत्री केविन रूड ने भी उनकी क्रिकेटीय क्षमता पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा, 'पीवर की चेयरमैनशिप में सीए की छवि धूमिल हुई, लेकिन फिर वे दोबारा चुन लिए गए। वह भी समीक्षा रिपोर्ट आने के तीन दिन पहले।'

बता दें कि ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर्स ने इस साल मार्च में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ केपटाउन टेस्ट में सैंडपेपर का इस्तेमाल कर बॉल टैम्परिंग की थी। जांच के बाद स्टीव स्मिथ, डेविड वॉर्नर और कैमरून बेनक्रॉफ्ट पर एक साल का प्रतिबंध लगाया गया था।

Comments

Popular posts from this blog

Cricketer का दर्द. मैं मशीन नहीं, मेरा शरीर पूरी तरह थक चुका, पर कोई आराम के लिए नहीं कहता

3 तलाक- राज्यसभा में आज पेश होगा बिल, भाजपा और कांग्रेस ने अपने सभी सांसदों से मौजूद रहने को कहा

करतारपुर कॉरिडोर पर पाक की शर्तें, एक दिन में जा सकेंगे 500 श्रद्धालु; पासपोर्ट से मिलेगी एंट्री