Air Hostess के साथ छेड़छाड़ पर भारतीय मूल के व्यक्ति को तीन हफ्ते की जेल


* 34 साल के निरंजन परांजपे ने सिडनी-सिंगापुर फ्लाइट में की थी क्रू से छेड़छाड़

* होस्टेस ने फ्लाइट लैंड होने के बाद एयरपोर्ट पुलिस के पास ही दर्ज कराया था केस


सिंगापुर. यहां भारतीय मूल के एक आदमी को एयर होस्टेस के साथ छेड़छाड़ करने के लिए तीन हफ्ते की जेल की सजा दी गई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, ऑस्ट्रेलिया के रहने वाले 34 साल के निरंजन जयंत परांजपे ने अगस्त में सिडनी से सिंगापुर जाने वाली फ्लाइट में होस्टेस से कई बार फोन नंबर मांगा। साथ ही उसके साथ बार-बार छेड़खानी की। 

पब्लिक प्रॉसिक्यूटर जेम्स च्यू ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि जब अटेंडेंट ने परांजपे से अपनी सीट पर वापस लौटने के लिए कहा तो वह नहीं माना और बार-बार छेड़खानी करता रहा। लैंडिंग से तकरीबन एक घंटे पहले निरंजन ने महिला को फिर परेशान किया। एयर होस्टेस ने इसकी जानकारी अपने सुपरवाइजर को भी दी। बाद में इस मामले में चांगी एयरपोर्ट पुलिस स्टेशन में शिकायत भी दर्ज कराई गई। 

बचाव के लिए नहीं किया वकील 

परांजपे ने मामले में किसी वकील की मदद नहीं ली। उसने जिला न्यायाधीश लिम त्से-हॉव से कहा कि अपराध के वक्‍त वह नशे में था और उसे अपने किए का पछतावा है। परांजपे ने सजा देने में नरमी की गुहार लगाई। इसके बाद जज ने उसे तीन हफ्ते तक जेल में रखने का आदेश दिया। छेड़खानी के अपराध के लिए उसे 2 साल की जेल और जुर्माना या बेंत से पिटाई की सजा हो सकती थी।

Comments

Popular posts from this blog

Cricketer का दर्द. मैं मशीन नहीं, मेरा शरीर पूरी तरह थक चुका, पर कोई आराम के लिए नहीं कहता

3 तलाक- राज्यसभा में आज पेश होगा बिल, भाजपा और कांग्रेस ने अपने सभी सांसदों से मौजूद रहने को कहा

करतारपुर कॉरिडोर पर पाक की शर्तें, एक दिन में जा सकेंगे 500 श्रद्धालु; पासपोर्ट से मिलेगी एंट्री