अयोध्या: इस वर्ष दीपोत्सव में जलेंगे 3 लाख दिए, 11,655 लीटर तेल, चार लाख बाती से जलेंगे तीन लाख दीपक



अयोध्या में इस वर्ष दीपोत्सव में तीन लाख दिए जलाए जाएंगे। इसको गिनीज बुक रिकॉर्ड में दर्ज कराने की पूरी तैयारी है। रिकॉर्ड दर्ज करने के लिए गिनीज बुक की टीम भी मौजूद रहेगी। पूरे आयोजन में तीन लाख दीपक जलेंगे। इसमें 11655 लीटर तेल सहित चार लाख बाती का इस्तेमाल किया जाएगा।
आयोजन की सफलता के लिए विभिन्न स्कूल-कॉलेजों के करीब पांच हजार वालंटियर लगाए जा रहे हैं। मुख्य अतिथि कोरिया गणराज्य की प्रथम महिला किम जोंग सुक व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दीपोत्सव की शुरूआत करेंगे।

6 नवंबर को आयोजित दीपोत्सव को अविस्मरणीय बनाने के लिए इस बार खास तैयारी की जा रही है। 16 फीट का एक दीपक राम की पैड़ी पर प्रतीक के दौर पर आकर्षण का केंद्र होगा।

इसके अतिरिक्त पांच फीट ऊंचे दीपक को जलाकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व कोरिया की प्रथम लेडी दीपोत्सव का श्रीगणेश करेंगी। यह पांच स्टेप का दीपक होगा। जिसमें 101 दीप जलाने की योजना है।

खास प्रकार के दीपक को मुख्य अतिथि द्वारा रिमोट से लैंप किया जाएगा। जिसके बाद सभी दिए जलने शुरू हो जाएंगे। इस दौरान गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड की टीम भी मौजूद रहेगी। जो तत्काल वर्ल्ड रिकॉर्ड की घोषणा कर सकती है।

दिए जलाने के लिए कुल 777 टीन तेल की व्यवस्था की जा रही है। इसी से सरयू तट व राम की पैड़ी के कुल 12 घाटों को जगमग किया जाएगा। दीपोत्सव कार्यक्रम में अतिथियों के राम की पैड़ी परिसर से जाने के बाद ही आम श्रद्धालु दीपोत्सव स्थल तक पहुंच पाएंगे। सुरक्षा की दृष्टि से प्रशासन ने इस दौरान आम श्रद्धालुओं को दूर रखने की योजना बनाई है।
दीपकों को जलाने के लिए कुल पांच हजार वालंटियर व 26 संयोजकों की तैनाती की जा रही है। मुख्यमंत्री व मुख्य अतिथि द्वारा दीपोत्सव की शुरूआत करने के बाद करीब 30 मिनट सभी तीन लाख दीपक जलने में लगेंगे। इसके बाद करीब 10 मिनट तक दिए जलाने होंगे। इस दौरान कोई भी दीपक बुझने न पाए इसका प्रयास किया जा रहा है, ताकि गिनीज बुक का रिकॉर्ड दर्ज हो सके।. आशीष मिश्र प्रभारी दीपोत्सव

इस बार खास होगी सरयू की आरती
इस वर्ष सरयू की आरती खास होगी। अयोध्या में यह पहला अवसर होगा जब सरयू आरती में विदेशी मेहमान मौजूद होंगे। इस आयोजन को अभूतपूर्व बनाने की तैयारी पूर्ण कर ली गई है। आंजनेय सेवा संस्थान के अध्यक्ष महंत शशिकांत दास बताते हैं कि 6 नवंबर को होने वाली आरती इतिहास के पन्नों में समाहित होगी। सात पुजारियों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चारों व सरयू के भजनों के मध्य 5101 बत्ती की महाआरती कोरिया गणराज्य की प्रथम लेडी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ संत-धर्माचार्य करेंगे।

Comments

Popular posts from this blog

Cricketer का दर्द. मैं मशीन नहीं, मेरा शरीर पूरी तरह थक चुका, पर कोई आराम के लिए नहीं कहता

3 तलाक- राज्यसभा में आज पेश होगा बिल, भाजपा और कांग्रेस ने अपने सभी सांसदों से मौजूद रहने को कहा

करतारपुर कॉरिडोर पर पाक की शर्तें, एक दिन में जा सकेंगे 500 श्रद्धालु; पासपोर्ट से मिलेगी एंट्री