नई दिल्ली / सिग्नेचर ब्रिज पर बड़ा हादसा, सेल्फी के चक्कर में 2 युवकों की मौत


नई दिल्ली। दिल्ली के सिग्नेचर ब्रिज पर शुक्रवार सुबह हुए एक दर्दनाक हादसे में डिवाइडर से बाइक टकराने से दो युवकों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि दोनों युवक ब्रिज पर खड़े होकर सेल्फी खींच ले रहे थे, जिस दौरान वे ब्रिज से गिर गए और उनकी मौत हो गई। 

बताया जा रहा है कि शुक्रवार सुबह करीब 9 बजे यह हादसा हुआ। पुलिस मौके पर पहुंच गई है। मामले की जांच जारी है। 

उल्लेखनीय है कि कुछ दिन पहले ही दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने इस पुल का उद्घाटन किया था। उद्घाटन के बाद से ही यह ब्रिज लोगों के आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। लोगों की सहूलियत के लिए बनाए गए इस पुल पर लोग पिकनिक मनाने और सेल्फी खिंचवाने पहुंच रहे हैं।

Comments

Popular posts from this blog

Cricketer का दर्द. मैं मशीन नहीं, मेरा शरीर पूरी तरह थक चुका, पर कोई आराम के लिए नहीं कहता

3 तलाक- राज्यसभा में आज पेश होगा बिल, भाजपा और कांग्रेस ने अपने सभी सांसदों से मौजूद रहने को कहा

करतारपुर कॉरिडोर पर पाक की शर्तें, एक दिन में जा सकेंगे 500 श्रद्धालु; पासपोर्ट से मिलेगी एंट्री