दीपिका-रणवीर की शादी की तस्वीर, पहली बार सामने आईं- दो दिन में 2 रिवाजों से लिए फेरे


* रणवीर-दीपिका की कोंकणी रिवाज से हुई शादी की पहली तसवीर 

* पहली तस्वीर कोंकणी रीति-रिवाज से बुधवार को हुई शादी की है 

* दूसरी तस्वीर सिंधी रिवाज से गुरुवार को हुई रस्मों की 

* रणवीर-दीपिका 18 नवंबर को भारत लौटेंगे; 21 नवंबर को बेंगलुरु, 28 नवंबर को मुंबई में रिसेप्शन 

बॉलीवुड. रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की शादी की पहली तस्वीरें गुरुवार को सामने आईं। पहली तस्वीर बुधवार को कोंकणी रीति-रिवाज से हुई शादी की है। इसमें रणवीर सफेद पारंपरिक परिधानों में हैं।दीपिका ने गोल्डन कलर की कांजीवरम साड़ी पहनी है। दूसरी फोटो गुरुवार को सिंधी रीति-रिवाजों से हुई शादी की है। इसमें दीपिका और रणवीर ने सब्यसाची का डिजाइन किया हुआ लाल ट्रेडिशनल आउटफिट पहना है। इसमें दोनों हैवी ज्वेलरी पहने नजर आ रहे हैं। 

कोंकणी रस्म से हुई शादी की फोटो ‘सुनमुख’ रस्म की नजर आ रही है, जिसमें दुल्हन को तोहफे में ज्वेलरी दी जाती है। इसमें रणवीर माथे पर पारपंरिक मराठी-कोंकणी ‘मुंडावळ’ बांधते दिख रहे हैं। सिंधी रिवाज से हुई शादी की फोटो में रणवीर लाल साफा और गोल्डन शेरवानी पहने हुए हैं। दीपिका ने गोल्डनवर्क वाला सुर्ख लाल जोड़ा पहना है और हैवी ज्वेलरी के साथ उनके हाथ में कलीरें भी नजर आ रहे हैं। 

दोनों ही तस्वीरें प्रोफेशनल फोटोग्राफर ने उतारी है क्योंकि दीपिका और रणवीर चाहते थे कि उनकी शादी की पहली तस्वीरें बेहतरीन हो। इंस्टाग्राम पर शेयर करने के साथ ही ये तस्वीरें वायरल हो गईं और 45 मिनट में ही करीब तीस लाख से ज्यादा लोगों ने पसंद किया और बधाई के हजारों कमेंट्स किए। 

इटली के लेक कोमो में गुरुवार को रणवीर पानी के रास्ते याट से बरात लेकर पहुंचे और इसके बाद आनंदकारज और फेरों की रस्में पूरी कीं। पूरा परिसर रणवीर की पसंद के लाल फूलों से सजाया गया। बुधवार को उन्होंने कोंकणी रस्मों से शादी की थी, तब वेन्यू को दीपिका की पसंद के सफेद फूलों से सजाया गया था। 

बॉलीवुड से किसी के आने की खबर नहीं 

बॉलीवुड से दो दिन के समारोह में किसी भी बड़े सितारे के शामिल होने की अब तक कोई खबर नहीं है।बुधवार को शाहरुख और संजय लीला भंसाली के पहुंचने की बात सिर्फ अटकलें ही साबित हुईं। 

नेहा धूपिया और विवेक ओबेराय ने दी बधाई 

नेहा ने ट्विटर पर लिखा- आपके लिए यह सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर हो… हमेशा खुश रहो…. दोनों को बधाई। विवेक ने कहा- आप दोनों को प्यार और खुशियों से भरी एक शानदार जिंदगी मुबारक। आप दोनों की जोड़ी कमाल की है। आपका प्यार हमेशा कायम रहे! 

दीपिका के कजिन ने किया रणवीर का वेलकम 

दीपिका के कजिन अमित पादुकोण ने ट्विटर पर दोनों को शादी की बधाई देते हुए लिखा, जादुई सप्ताह’ प्यार से भरा हुआ, दो सुंदर और दयालु आत्माओं का मिलन, दीपिका मैंने तुम्हें इतना खुश कभी नहीं देखा, रणवीर फैमिली में आपका स्वागत है। 



Comments

Popular posts from this blog

Cricketer का दर्द. मैं मशीन नहीं, मेरा शरीर पूरी तरह थक चुका, पर कोई आराम के लिए नहीं कहता

3 तलाक- राज्यसभा में आज पेश होगा बिल, भाजपा और कांग्रेस ने अपने सभी सांसदों से मौजूद रहने को कहा

करतारपुर कॉरिडोर पर पाक की शर्तें, एक दिन में जा सकेंगे 500 श्रद्धालु; पासपोर्ट से मिलेगी एंट्री