महिला टी-20 वर्ल्डकप: सेमीफाइनल में इतनी बड़ी गलती कैसे कर गई, हरमनप्रीत कप्तान ?




ऐसा भी नहीं है कि मिताली राज का इस टूर्नामेंट में प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा हो। 

नई दिल्ली। भारतीय महिला टीम को टी-20 वर्ल्डकप के सेमीफाइनल में इंग्लैंड के हाथों 8 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। इस तरह भारतीय टीम का पहली बार फाइनल में पहुंचने का सपना भी चकनाचूर हो गया। अब भारत तो हार गया लेकिन टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर और टीम मैनेजमेंट की एक गलती की वजह से टीम इंडिया को हार का सामना करना पड़ा। 

सेमीफाइनल मुकाबले में हरमनप्रीत कौर ने अनुभवी और शानदार फॉर्म में चल रही मिताली राज को टीम में शामिल नहीं किया, उनके इस फैसले से कई क्रिकेट दिग्गज भी हैरान है क्योंकि इतने महत्वपूर्ण मैच में मिताली को टीम में शामिल ना करना बहुत बड़ी गलती है। 

ऐसा भी नहीं है कि मिताली राज का इस टूर्नामेंट में प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा हो। मिताली राज ने ग्रुप दौर के दो मैचों में लगातार दो अर्धशतक जड़े थे। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच से पहले वो चोटिल हो गई थीं। उन्हें लगातार दो मुकाबलों में ‘मैन ऑफ द मैच’ भी चुना गया था 

टॉस के बाद कप्तान हरमनप्रीत ने कहा. ‘मिताली की फिटनेस कोई दिक्कत नहीं; बल्कि हम बस विनिंग कॉम्बिनेशन के साथ खेलना चाहते थे।‘ मिताली राज की जगह तानिया भाटिया ने स्मृति मंधाना के साथ पारी का आगाज किया। 

सेमीफाइनल मैच का हाल 

भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए केवल 112 रन ही बनाए, छोटे स्कोर का पीछा करने उतरी इंग्लैंड की टीम ने एमी एलेन जोंस और नतालिया सीवर की शानदार पारियों की बदौलत 18वें ओवर में ही लक्ष्य हासिल कर लिया। सीवर ने 52 और एलेन ने 53 रन की नाबाद पारी खेली। अब फाइनल में इंग्लैंड का सामना ऑस्ट्रेलिया से 24 नवंबर को होगा।

Comments

Popular posts from this blog

Cricketer का दर्द. मैं मशीन नहीं, मेरा शरीर पूरी तरह थक चुका, पर कोई आराम के लिए नहीं कहता

3 तलाक- राज्यसभा में आज पेश होगा बिल, भाजपा और कांग्रेस ने अपने सभी सांसदों से मौजूद रहने को कहा

करतारपुर कॉरिडोर पर पाक की शर्तें, एक दिन में जा सकेंगे 500 श्रद्धालु; पासपोर्ट से मिलेगी एंट्री