2019 आईपीएल में नहीं दिखेगा ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के खिलाड़ियों का जलवा:
क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (सीए) और इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेटबोर्ड (ईसीबी) ने भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड(बीसीसीआई) को जानकारी दी है कि उनके खिलाड़ी2019 इंडियन प्रीमियर लीग में 1 मई के बाद टूर्नामेंटनहीं खेल पाएंगे।
यह फैसला अगर सच होता है तो समझा जा सकता हैकि दोनों ही टीमें 30 मई से शुरू होने वाले 2019 विश्वकप की तैयारियों में जुट जाएंगी। आईपीएल भी इससाल जल्दी शुरू हो सकता है। उम्मीद की जा रही है किआईपीएल 29 मार्च को शुरू होगा और फाइनल 19 मईको खेला जाएगा। इसका मतलब यह हुआ किऑस्ट्रेलियाई और इंग्लिश क्रिकेटर्स टूर्नामेंट के 18 दिननहीं खेलेंगे।
बीसीसीआई या आईपीएल की शासकीय परिषद ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटरों की उपलब्धता को लेकर कोईआधिकारिक घोषणा नहीं की है। हालांकि, मुंबई मिरर में छपी रिपोर्ट के मुताबिक फ्रेंचाइजियों को भी इसबारे में अनाधिकारिक रूप से जानकारी दे दी गई है।
रिपोर्ट में यह भी कहा गया कि अन्य क्रिकेट बोर्ड से खिलाड़ियों की उपलब्धता के बारे में कोई अपडेट नहींमिली, लेकिन दक्षिण अफ्रीकी खिलाड़ी 12 मई को अपने देश लौट जाएंगे। इसका मतलब प्रोटियाजखिलाड़ी आईपीएल के प्ले-ऑफ और अंतिम सप्ताह का क्रिकेट एक्शन मिस करेंगे। हालांकि, इसमें बदलावहो सकता है अगर आईपीएल भारत में आम चुनाव के कारण दक्षिण अफ्रीका मूव हो जाता है।
रिपोर्ट में कहा गया कि सभी क्रिकेट बोर्ड के खिलाड़ियों की उपलब्धता का पता दिसंबर में होने वालीखिलाड़ियों की नीलामी के बाद पता चलेगा। रिपोर्ट में यह भी बताया गया कि आईपीएल में खिलाड़ियों कीनीलामी जयपुर में 17 और 18 दिसंबर को होगी।

Comments
Post a Comment