कश्मीर/ मुठभेड़ में 2 आतंकी ढेर, सेना छोड़कर हिजबुल मुजाहिदीन में शामिल हुआ, युवक भी मारा गया

अप्रैल में सेना छोड़कर आतंकी बना था इदरीस सुल्तान
* 3 नवंबर को भी सुरक्षाबलों ने शोपियां में दो आतंकी मारे
श्रीनगर. दक्षिण कश्मीर के शोपियां में मंगलवार को सुरक्षाबलों ने दो आतंकियों को मार गिराया। सेना और पुलिस को इलाके में आतंकियों की मौजूदगी की जानकारी मिली थी। इसके बाद मंगलवार तड़के सफानगरी इलाके में तलाशी अभियान शुरू किया गया। इस दौरान आतंकियों ने जवानों पर गोलियां चलानी शुरू कर दीं। पुलिस के मुताबिक, मारे गए आतंकियों में से एक अप्रैल में सेना छोड़कर हिजबुल मुजाहिदीन में शामिल हुआ था।
कई हमलों में शामिल रहे थे दोनों आतंकी
आतंकियों की पहचान मोहम्मद इदरीस सुल्तान उर्फ छोटा अबरार और आमिर हुसैन (दोनों शोपियां निवासी) के तौर पर हुई। 20 साल की इदरीस पहले सेना का जवान था। दोनों आतंकी घाटी में सेना और आम जनता पर हुए कई हमलों में शामिल रहे थे।
पुलिस के मुताबिक, इदरीस और आमिर आतंकी संगठन हिजबुल से जुड़े थे। ऑपरेशन के दौरान सुरक्षाबलों को कोई क्षति नहीं हुई। मुठभेड़ के बाद मौके से बड़ी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद जब्त किया गया।
 शोपियां में और आतंकी छिपे होने की सूचना
एक अफसर ने बताया कि शोपियां में और आतंकियों छिपे होने का शक है। पुलिस और सुरक्षाबलों के जवान सर्च ऑपरेशन चला रहे हैं। लोगों को मुठभेड़ वाली जगहों के पास न जाने की हिदायत दी है। क्योंकि यहां विस्फोट का खतरा रहता है। पिछले दिनों मुठभेड़ के बाद धमाके में आम नागरिकों की जान चली गई थी।

Comments

Popular posts from this blog

Cricketer का दर्द. मैं मशीन नहीं, मेरा शरीर पूरी तरह थक चुका, पर कोई आराम के लिए नहीं कहता

3 तलाक- राज्यसभा में आज पेश होगा बिल, भाजपा और कांग्रेस ने अपने सभी सांसदों से मौजूद रहने को कहा

करतारपुर कॉरिडोर पर पाक की शर्तें, एक दिन में जा सकेंगे 500 श्रद्धालु; पासपोर्ट से मिलेगी एंट्री