दिल्ली में पेट्रोल 14 पैसे सस्ता होकर 78.42 रुपए, 20 दिन में 4.41 रु कम हुए
क्रूड सस्ता होने की वजह से तेल कंपनियां कीमतें घटारही हैं
अंतरराष्ट्रीय बाजार में ब्रेंट क्रूड 73 डॉलर प्रति बैरल सेनीचे आया
नई दिल्ली. मेट्रो शहरों में पेट्रोल मंगलवार को 14 पैसेसस्ता हुआ। दिल्ली में रेट 78.42 रुपए और मुंबई में 83.92 रुपए हो गया। डीजल का रेट 9 से 10 पैसेतक कम हुआ। कच्चे तेल के रेट कम होने और रुपए में मजबूती की वजह से तेल कंपनियां पेट्रोल-डीजलकी कीमतें घटा रही हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार में
ब्रेंट क्रूड 73 डॉलर प्रति बैरल से नीचे है।
मेट्रो शहरों में पेट्रोल
शहर सोमवार को रेट (रु/लीटर) मंगलवार को रेट (रु/लीटर) कमी
दिल्ली 78.56 78.42 14 पैसे
मुंबई 84.06 83.92 14 पैसे
मेट्रो शहरों में डीजल
शहर सोमवार को रेट (रु/लीटर) मंगलवार को रेट (रु/लीटर) कमी
दिल्ली 73.16 73.07 9 पैसे
मुंबई 76.67 76.57 10 पैसे
18 अक्टूबर से घट रही हैं तेल कीमतें
दिल्ली में 20 दिन (18 अक्टूबर से 6 नवंबर) में पेट्रोल 4.41 रुपए सस्ता हुआ। इस दौरान मुंबई में 4.48 रुपए कम हुए। 18 अक्टूबर से पहले तेल कंपनियां लगातार कीमतें बढ़ा रही थीं। सिर्फ 5 अक्टूबर कोपेट्रोल-डीजल 2.5 रुपए सस्ते हुए थे।केंद्र सरकार ने 4 अक्टूबर को पेट्रोल-डीजल पर एक्साइज ड्यूटी 1.5 रुपए घटाई थी। तेल कंपनियों को 1 रुपया कम करने के लिए कहा गया। इस तरह 5 अक्टूबर को 2.5 रुपए की राहत मिली थी।

Comments
Post a Comment