सानिया मिर्जा ने बेटे को जन्म दिया है। पति शोएब ने ट्विटर पर दी खुशखबरी



पूर्व पाकिस्तानी कप्तान शोएब मलिक ने ट्विटर पर लोगों को जानकारी दी कि उनकी पत्नी सानिया मिर्जा ने बेटे को जन्म दिया है। टेनिस स्टार सानिया मिर्जा ने मंगलवार को बेटे को जन्म दिया। फैंस को खुशखबरी बताते हुए शोएब ने उन्हें दुआओं के लिए शुक्रिया भी कहा।

Excited to announce: Its a boy, and my girl is doing great and keeping strong as usual #Alhumdulilah. Thank you for the wishes and Duas, we are humbled  #BabyMirzaMalik — Shoaib Malik  (@realshoaibmalik) October 30, 2018

उन्होंने ट्विटर पर कहा, बताते हुए बेहद उत्साहित हूंए लड़का हुआ है और मेरी गर्ल (सानिया) बिल्कुल ठीक हैं और हमेशा की तरह मजबूत हैं। अलहमदुल्लाह। आपकी दुआओं और शुभकामनाओं के लिए शुक्रिया। हम बहुत शुक्रगुजार हैं। शोएब ने आखिर में हैशटैग लगाते हुए लिखा, बेबी मिर्जा मलिक।

सानिया और शोएब की शादी साल 2010 में हुई थी। यह उनका पहला बच्चा है। इससे पहले सानिया मिर्जा ने अपनी प्रेग्नेंसी के दौरान कहा था कि उनके बच्चे के नाम के साथ मिर्जा और मलिक सरनेम जुड़ेगा। शायद इसी बात को बताते हुए शोएब ने आखिर में बेबी मिर्जा मलिक लिखा है। शादी के वक्त भी सानिया को काफी ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा था क्योंकि उनके पति पाकिस्तानी हैं। लेकिन वह हर परिस्थिति में मजबूती से खड़ी रहीं।

Comments

Popular posts from this blog

Cricketer का दर्द. मैं मशीन नहीं, मेरा शरीर पूरी तरह थक चुका, पर कोई आराम के लिए नहीं कहता

3 तलाक- राज्यसभा में आज पेश होगा बिल, भाजपा और कांग्रेस ने अपने सभी सांसदों से मौजूद रहने को कहा

करतारपुर कॉरिडोर पर पाक की शर्तें, एक दिन में जा सकेंगे 500 श्रद्धालु; पासपोर्ट से मिलेगी एंट्री